CG Lecturer Admit Card 2026 | व्याख्याता भर्ती प्रवेश पत्र

CG Lecturer Admit Card 2026 जारी करने के संबंध में CGSSB द्वारा दिनांक 23/11/2026 को व्याख्याता भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि व्याख्याता (हिंदी), व्याख्याता (अंग्रेजी), व्याख्याता (संस्कृत), व्याख्याता (भौतिकी), व्याख्याता (राजनीति शास्त्र), व्याख्याता (इतिहास), व्याख्याता (भूगोल), एवं व्याख्याता (अर्थशास्त्र) के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन कुछ इस प्रकार किया जाएगा, जिसे हमने CGVYAPAM की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड PDF से लिया है।

CG Lecturer Admit Card 2026

CG Lecturer Admit Card 2026 कब जारी होगा ?

परीक्षा का नाम परीक्षा तिथि एवं दिन परीक्षा का समय कुल परीक्षा केंद्र
व्याख्याता (हिंदी), व्याख्याता (अंग्रेजी), व्याख्याता (संस्कृत), व्याख्याता (भौतिकी), व्याख्याता (राजनीति शास्त्र), व्याख्याता (इतिहास), व्याख्याता (भूगोल), एवं व्याख्याता (अर्थशास्त्र)रविवार (29-11-2026 )

(एडमिट कार्ड 23/11/2026 को जारी किया जाना संभावित है )
सुबह 10:00 से 12:15 तक इस परीक्षा के आयोजन के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में कुल 5 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
विभाग का नाम छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय
पद का नाम व्याख्याता
कुल पदों की संख्या 424
योग्यता स्नातकोत्तर / समकक्ष एवं बी.एड.
परीक्षा दिनांक 29/11/2026
प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि23/11/2026
एडमिट कार्ड लिंक Download Admit card

Admit Card कैसे डाउनलोड करे ?

CGSSB (CGVYAPAM) द्वारा जारी व्याख्याता भर्ती प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अपने क्रोम ब्राउज़र को ओपन कर लेना है। फिर गूगल के सर्च बार में आपको CGVYAPAM या CGSSB लिखकर सर्च करना है। आपके सामने व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट आ जाएगी। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको एडमिट कार्ड वाले Menu में जाना है, फिर अपनी ID और Password दर्ज करके लॉगिन कर लेना है। उसके बाद आपके सामने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन आ जाएगा, या फिर आप हमारे दिए गए लिंक से सीधे लॉगिन पेज में जाकर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Lecturer Admit Card 2026 के लिए महत्वपूर्ण लिंक्स

प्रवेश पत्र के लिए जारी पत्रविस्तृत जानकारी देखें
डाउनलोड एडमिट कार्ड CG Vyapam Lecturer Admit Card Download 2026

परीक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  • Admit Card के सभी पेजों का प्रिंट आउट लें (Instruction वाले पेज को छोड़ सकते हैं)। पेपर के दोनों साइड प्रिंट न करें। एडमिट कार्ड में एक Candidate Copy और एक व्यापम कॉपी होती है, जिसमें से व्यापम कॉपी को परीक्षा केंद्र में जमा कर लिया जाता है।
  • परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है, जिसमें आप आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड में से कोई भी पहचान पत्र ले जा सकते हैं। पहचान पत्र उपलब्ध न होने की स्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • परीक्षा वाले दिन आपको परीक्षा समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य है, ताकि आपका वेरिफिकेशन और फ्रिस्किंग (तलाशी) की जा सके।
  • परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 10:00 बजे प्रारंभ होगी।
  • परीक्षार्थी को परीक्षा देने के लिए अपने कपड़ों पर विशेष ध्यान देना होगा। व्यापम की गाइडलाइंस के अनुसार आपको हल्के रंग के हाफ बाजू वाले कपड़े पहनकर ही परीक्षा देने जाना है; गहरे रंग के कपड़े पहनकर जाना वर्जित है।
  • फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनें।
  • परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण ले जाना मना है।
  • मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयन (Selection) के लिए आपसे प्रवेश पत्र मांगा जाएगा, इसलिए प्रवेश पत्र को संभाल कर रखें।
  • धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, क्योंकि उनकी अतिरिक्त सुरक्षा जांच की जाती है।

CG Lecturer Admit Card 2026 & Exam Pattern

छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित होने वाली सभी परीक्षाएं ऑफलाइन OMR Sheet के माध्यम से ली जाती हैं।

विवरण जानकारी
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन OMR शीट से
प्रश्न के प्रकारबहुविकल्पीय (MCQ)
कुल प्रश्नों की संख्या100
परीक्षा पूरा करने के लिए समय 2 घंटा 15 मिनट
प्रति एक सही उत्तर के लिए अंक 1
प्रति एक गलत उत्तर के लिए अंक0.25 काटे जाएंगे

यह भी पढ़ें: CG Vyapam Exam Calendar 2027: Official Revised Time Table

Leave a Comment