CG Vyapam Exam Calendar 2027: Official Revised Time Table (25 Exams)

CG Vyapam Exam Calendar 2027 जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGVYAPAM), जिसे अब छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) के नाम से जाना जाता है,

ने दिनांक 09/09/2026 को वर्ष 2027 के लिए प्रारंभिक कैलेंडर जारी किया था। निम्नलिखित कारणों से CGSSB ने यह नया CG Vyapam Exam Calendar 2027 दोबारा जारी किया है:

  1. छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समूह 4 के पदों की मार्च-अप्रैल में भर्ती आयोजित कराने के लिए निर्देशित किया गया है |
  2. Vyapam द्वारा आयोजित पहले से जारी कुछ भर्तियों में आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाने के लिए प्रस्तावित किया गया था |
  3. केंद्र स्तर की कुछ परीक्षाएं रविवार को आयोजित हो रही थीं और उसी रविवार को व्यापम की भी परीक्षा आयोजित थी, इसलिए उन संबंधित परीक्षाओं की तिथि में संशोधन का प्रस्ताव किया गया। इन्हीं सभी संशोधनों के साथ 12/11/2026 को CGSSB यानी कि CGVYAPAM ने नया कैलेंडर जारी किया है।
CG Vyapam Exam Calendar 2027

परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर 2027

क्रमांकपरीक्षा का नामसंभावित परीक्षा तिथि
1.समूह 2 का उप समूह 2 10-01- 2027 दिन (रविवार)
2.समूह 01 14 -03 -2027 दिन ( रविवार)
3.समूह 0404-04-2027 दिन (रविवार)
4.समूह 03 का उप समूह 0318 -04-2027 दिन (रविवार)
5.पी. पी. टी 06-05 2027 दिन (गुरुवार)
6.प्री. बी.एड.06-05 2027 दिन (गुरुवार)
7.पी.ई.टी.13-05-2027 दिन (गुरुवार)
8.प्री. एम.एस.सी. नर्सिंग13-05-2027 दिन (गुरुवार)
9.पी.पी.एच.टी.27-05-2027 दिन (गुरुवार)
10.पोस्ट बेसिक नर्सिंग27-05-2027 दिन (गुरुवार)
11.प्री.डी.एल.एड.03-06-2027 दिन (गुरुवार)
12.प्री. एम.सी.ए.10-06-2027 दिन (गुरुवार)
13.प्री. बी.एस.सी. नर्सिंग10-06-2027 दिन (गुरुवार)
14.पी.ए.टी. / पी.व्ही.पी.टी.20-06-2027 दिन (रविवार)
15.समूह 2 का उप समूह 0311-07-2027 दिन (रविवार)
16.समूह 0525-07-2027 दिन (रविवार)
17.समूह 6 का उप समूह 0129-08-2027 दिन (रविवार)
18.समूह 3 का उप समूह 0219-09-2027 दिन (रविवार)
19.छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET27)26-09-2027 दिन (रविवार)
20.छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET27)03-10-2027 दिन (रविवार)
21.समूह 2 का उप समूह 0117-10-2027 दिन (रविवार)
22.समूह 0721-11-2027 दिन (रविवार)
23.आरक्षित28-11-2027 दिन (रविवार)
24.समूह 6 का उप समूह 0212-12-2027 दिन (रविवार)
25.आरक्षित19-12-2027 दिन (रविवार)

यह पूरी जानकारी आप CGSSB (CGVYAPAM) की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

Official Website Click here
PDF Link View PDF

CG Vyapam Exam Calendar 2027 से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा जारी यह परीक्षा कैलेंडर राज्य के लाखों अभ्यर्थियों के लिए अपनी तैयारी को सही दिशा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस कैलेंडर में विभिन्न सरकारी विभागों के अंतर्गत समूह 1 से समूह 7 तक की भर्ती परीक्षाओं के साथ-साथ प्री. बी.एड., प्री. डी.एल.एड., पी.ई.टी., पी.पी.टी. और नर्सिंग जैसी प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथियां शामिल हैं। इसके अलावा राज्य के भावी शिक्षकों और सहायक प्राध्यापकों के लिए छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET27) और राज्य पात्रता परीक्षा (SET27) की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं।

CG Vyapam Exam Calendar 2027: अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक निर्देश

  • संभावित तिथियां: CG Vyapam Exam Calendar 2027 में दी गई सभी परीक्षा तिथियां संभावित हैं। प्रशासनिक कारणों या अन्य राष्ट्रीय परीक्षाओं से टकराव होने पर मंडल द्वारा इनमें बदलाव किया जा सकता है।
  • विस्तृत विज्ञापन: प्रत्येक भर्ती और प्रवेश परीक्षा के लिए अलग से विस्तृत विज्ञापन (Notification) जारी किया जाएगा, जिसमें पद संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी होगी।
  • आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि के भीतर केवल CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • एडमिट कार्ड: CG Vyapam Exam Calendar 2027 की परीक्षा तिथि से लगभग 7 से 10 दिन पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आधिकारिक पोर्टल पर जारी किए जाएंगे।

नवीनतम अपडेट और आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें: CG Lecturer Admit Card 2026 डाउनलोड करें

Leave a Comment